Kajari Teej 2022 Date: जानिएं इस साल किस दिन मनाई जाएगी कजरी तीज और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2022 Date

Kajari Teej 2022 Date: कजरी तीज बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व रक्षाबंधन के तीन दिन बाद और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पांच दिन पहले बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जाता है। पंचाग के अनुसार कजरी तीज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। बता दें, कजरी तीज खासतौर पर सुहागिन महिलाओं का पर्व है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए इस दिन निर्जला व्रत रहती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की करती हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में फिर बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार, एक दिन में 2136 नए केस की पुष्टी

Kajari Teej 2022 Date: तीज के दिन बन रहे हैं तीन शुभ योग

Kajari Teej 2022 Date
Kajari Teej 2022 Date

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस साल कजरी तीज के दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं। जो आपके लिए शुभ फलदायक होंगे। सबसे पहले अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। दूसरा शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग रात 9 बजकर 56 मिनट से 15 अगस्त सुबह के 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा और तीसरा और अंतिम शुभ योग विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से शाम 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

Kajari Teej 2022 Date: जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2022 Date
Kajari Teej 2022 Date

पंचाग के अनुसार इस साल कजरी तीज 14 अगस्त रविवार के दिन मनाया जाएगा। 14 अगस्त रविवार को तृतीया तिथि है इसलिए 14 अगस्त को ही कजरी तीज है। आपको बता दें, तृतीया तिथि रविवार की सुबह 12 बजकर 53 मिनट शुरू हो जाएगी और रात 10 बजकर 35 मिनट पर खत्म होगी। कजरी तीज की पूजा ज्यातर महिलाए शाम को सूर्यास्त के समय ही करती हैं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *