Jharkhand Petrol Prices Cheaper: झारखंड में 25 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

Jharkhand Petrol Prices Cheaper

Jharkhand Petrol Prices Cheaper: आसमान छूते पेट्रोल और डीजल के दाम नए साल में कम होंगे। लेकिन ऐसा पूरे देश में नहीं बल्की केवल झारखंड में होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने ऐलान किया है कि 26 जनवरी से डीजल और पेट्रोल 25 रुपए सस्ते किए जाएंगे। इसका लाभ केवल BPL कार्ड धारको को ही मिलेगा।

Jharkhand Petrol Prices Cheaper: CM हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट

ये भी पढ़ें- Delhi Corona Update: दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के मामले करीब 500 हुए

Jharkhand Petrol Prices Cheaper
Jharkhand Petrol Prices Cheaper

इस बात की जानकारी खुद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि, ”पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।”

Jharkhand Petrol Prices Cheaper: झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की थी वैट दर घटाने की मांग

दरअसल बीते कई दिनो से झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी लगातार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर को कम करने की मांग कर रहे थे। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की राज्य सरकार से पेट्रोल पर 5% वैट घटाने की मांग कर रहे थे। एसोसिएशन का कहना था कि पेट्रोल पर वैट 22% से घटकर 17% कर दी जाए तो आम जनता को राहत मिलेगी। बता दें, झारखंड के पड़ोसी राज्यों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में डीजल सस्ता है। जिस वजह से जो वाहन झारखंड से इन राज्यों में चलते हैं वो वहीं से अपने वाहन में तेल भरवाते हैं, जिस वजह से झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

Jharkhand Petrol Prices Cheaper: जानिएं किस राज्य में सबसे महंगा है पेट्रोल

आपको बता दें, देश के अन्य राज्यों में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र में है। इंडियन ऑयल आज जो नए रेट जारी किए है। उसके मुताबिक मुंबई में पेट्रोल कीमत सबसे अधिक 109.98 रुपये लीटर है। तो वहीं राजधानी दिल्ली में सबसे सस्ता है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत95.41 रुपये है। साथ ही कोलकाता में 104.67 प्रति लीटर है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *