मुंबई पहुंच रही है ‘झांसी की रानी’, ना वो डरेगी, ना झुकेगी

एक्ट्रेस कंगना रनौत आज यानी 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही है। अपने वादे और दावे के मुताबिक कंगना मुंबई पहुंचने के लिए अपने पैतृक घर मंडी से निकल चुकी हैं और चंडीगढ़ पहुंच कर मुंबई की फ्लाइट पकड़ेगी। कंगना लॉकडाउन में अपने पैतृक घर हिमाचल प्रदेश के मंडी में रह रही थीं। और आज वो मुंबई पहुंचेंगी।

रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी- कंगना रनौत

बुधवार को कंगना ने ट्वीट किया- रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।

बता दें कि मुंबई रवाना होने से पहले कंगना का कोरोना टेस्ट किया गया। कंगना का कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही कंगना का मुंबई जाने का रास्ता साफ हो गया है। कंगना दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी और दो बजे मुंबई पहुंचेंगी।

बता दें कि पिछले कई दिनों से कंगना और शिवसेना के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है. कंगना ने कहा था कि मुंबई में उन्हें सुरक्षित नहीं महसूस होता और उन्हें मुंबई पीओके की तरह लगता है. इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने के लिए कहा था। और ये जुबानी जंग बढ़ती चली गई। अब केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को Y श्रेणी की सुरक्षा दी है जिसके तहत 11 सिक्योरिटी ऑफिसर उनकी सुरक्षा के लिए हर वक्त साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *