janvadi party (socialist) : भाजपा के खिलाफ जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की यात्रा महराजगंज पहुँची, सपा ने किया जोरदार स्वागत

janvadi party (socialist) : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने वाली जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) (janvadi party (socialist)) के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चैहान के नेतृत्व में “भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ“ जनवादी जनक्रांति यात्रा आज महराजगंज पहुंची जहाँ पर समाजवादी पार्टी और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का जगह जगह पर स्वागत किया।

ये भी पढ़े-UP CM Yogi Government: योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे, ‘डबल इंजन’ वाली सरकार से यूपी को हुआ फायदा

janvadi party (socialist) ने बलिया से यात्रा की थी शुरुआत

महराजगंज में कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन समेत दोनों पार्टियों के नेता स्वागत एवं सभाओं में मौजूद रहे। बलिया से जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा ‘भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ’ के नारे के साथ ‘जनवादी जन क्रांति यात्रा’ की शुरुआत की गई थी।

janvadi party (socialist) यूपी में बीजेपी को हराने के लिए सपा के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

महराजगंज के निचलौल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए (janvadi party (socialist)) डॉक्टर संजय चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। इस सरकार में प्रदेश का हर वर्ग निराश। सरकार में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हुआ। प्रदेश में आखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर गरीबों, दलितों और पिछड़ों के साथ न्याय होगा। उनको हक और सम्मान मिलेगा।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *