Jan Ashirwad Yatra 2021: आज से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत, मोदी सरकार के मंत्री देश भर में 212 लोकसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

Jan Ashirwad Yatra 2021

Jan Ashirwad Yatra 2021: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) का शंखनाद हो चुका है। सियासी पार्टियां उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रैलियां कर रही हैं तो वहीं वोटरों को साधने में एक से बढ़कर एक पैतरों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) आज से जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) की शुरुआत कर रही है।

Jan Ashirwad Yatra 2021

Jan Ashirwad Yatra 2021: 27 जिलों को कवर करते हुए लोगों के बीच साझा करेंगे उपलब्धियां

बीजेपी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अभी से कमर कस चुके हैं। इसकी शुरुआत आज से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल नए मंत्री करेंगे। बीजेपी कोटे से बने ये मंत्री आज से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। यूपी के मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य में कई मंत्री मिलकर करीब 3665 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इन दौरान ये मंत्री करीब 27 जिलों को कवर करते हुए सरकार की उपलब्धियां लोगों के बीच साझा करेंगे।

Jan Ashirwad Yatra 2021: यात्रा के दौरान 150 से ज्यादा कार्यक्रम होंगे आयोजित

इस यात्रा में बीजेपी के 6 मंत्री और अपना दल की मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल होंगी। यात्रा के दौरान 150 से ज़्यादा कार्यक्रम किए जाएंगे। इस यात्रा के लिए बीजेपी के महामंत्री तरुण चुग को प्रभार दिया गया है। उनके साथ अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, सत्या, सुनील देवधर जैसे राष्ट्रीय सचिव भी यात्रा में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें- Religious processions banned: यूपी सरकार ने मुहर्रम के जुलूस पर लगाई रोक, ‘ताजिया’ की इजाजत

यात्रा में शामिल होने वाले सभी मंत्री लोगों से मोदी सरकार की उपलब्धियों खासकर गरीबों के लिए किए गए काम के बारे में जानकारी देंगे और यह बताएंगे कि मोदी सरकार कैसे देश हित के लिए लगातार एक के बाद एक निर्णायक कमद उठा रही है।

212 लोकसभा क्षेत्रों, 19 राज्यों, 265 जिलों से गुजरेगी जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra 2021)

मंत्रिमंडल में शामिल नए और पदोन्नत किये गए केंद्रीय मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 212 लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे। इस दौरान करीब 19,567 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे। यह यात्रा 19 राज्यों में होते हुए करीब 265 जिलों से गुजरेंगी। इस यात्रा के दौरान 1663 छोटे-बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) के नेताओं को शामिल करने के बाद बीजेपी ने घोषणा की थी कि नए मंत्री लोगों तक पहुंचने के लिए यात्रा करेंगे।

पार्टी की ओर से तय नियम के मुताबिक एक मंत्री को अपना ज़िला छोड़कर चार ज़िले और अपना लोकसभा क्षेत्र छोड़कर तीन लोकसभा क्षेत्र कवर करने होंगे। कुछ मंत्री 7 और कुछ मंत्री 3 दिन यात्रा करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और शासनादेश को जानने के लिए यहं क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *