IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे रिषभ पंत, जिम्मेदारी मिलने पर रिकी पोंटिंग ने दी प्रतिक्रिया

IPL 2021 आईपीएल 2021(IPL-2021) इंडियन प्रीमियम लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान की जिम्मेदारी अब रिषभ पंत को दी गई है। पंत को दिल्ली कैपिटल्स की टीम का कप्तान बनाए जाने पर टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने प्रतिक्रिया दी है।

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण मिली जिम्मेदारी।

प्रतिक्रिया देते हुए रिकी पोंटिंग ने कहा कि हमें विश्वास है कि आईपीएल के इस सीजन में टीम के अगुआई करने पर रिषभ पंत के खेल में और निखार आएगा। आपको बता दे कि कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सारीज के दौरान चोटिल हो गए थे।

रिषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ रहा शानदार प्रदर्शन।

श्रेयस के चोटिल होने को रिकी पोंटिंग ने दुर्भाग्यपूर्ण है और कहा कि श्रेयस अय्यर इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। रिषभ पंत कैसे इसका फायदा उठा पाते है। यह देखने के लिए उत्सुक हूं। पोंटिंग ने कहा कि अपने हाल के प्रदर्शन के कारण ही उनको ये जिम्मेदारी मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए वो और बेहतर करेगा।

यह भी पढ़े:- ड्राइविंग लाइसेंस समेत मोटर वाहन संबंधी जरुरी दस्तावेजों की वैधता 30 जून तक बढ़ी

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में 97 और नाबाद 89 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक भी जड़ा था। वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में रिषभ पंत ने 62 गेंदों पर 78 रन बनाए थे। वो पिछले कुछ महीने से शानदार प्रदर्शन कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *