आज का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें आज लड़ाकू विमान राफेल की पहली खेप अंबाला एयरबेस पर पहुंच जाएगी। पहली खेप में 5 राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस खास मौके पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया सभी राफेल विमानों को रिसीव करने अंबाला पहुंचेंगे।
सूत्रों के मुताबिक आज सुबह ये सभी राफेल विमान UAE से भारत के लिए उड़ान भरेंगे, और भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 2 बजे अंबाला एयबेस पर लैंड करेंगे। वहीं खरीब मौसम के मद्देनर सेना ने प्लान बी भी तैयार किया है जिसके अनुसार अगर अंबाला का मौसम खराब रहा तो इन पांचों राफेल विमानों की लैंडिंग जोधपुर एयबेस पर होगी।
सेना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर अंबाला एयर बेस के आसपास के 4 गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही 4 लोगों से अधिक भीड़ इकठ्ठा होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
वहीं सुरक्षा को देखते हुए एयरबेस के आसपास किसी भी तरह के वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं सेना ने अंबाला एयरबेस के 3 किलोमीटर के दायरे को नो ड्रोन घोषित कर दिया गया है।