भारत करेगा 2021- T20 वर्ल्ड कप की मेज़बानी

शुक्रवार को ICC बोर्ड की बैठक में तय किया गया है कि 2021 में जो T20 वर्ल्ड कप भारत में होने वाला था, उसकी मेजबानी और निर्धारण ज्यों का त्यों रहेगा पर जो T20 वर्ल्ड कप इस साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला था वह अब 2022 में खेला जाएगा। 2022 वर्ल्डकप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के ही पास रहेगी। ICC ने शुक्रवार को BCCI (बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया) CA (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) और क्रिकेट न्यूजीलैंड के साथ बैठक की जिसमें तीनों देशों के बोर्ड ने आम सहमति दी।

महिला विश्वकप भी स्थगित

2021 में न्यूजीलैंड में प्रस्तावित महिला वनडे वर्ल्ड कप भी अब फरवरी-मार्च 2022 तक के लिए टाल दिया गया है। ICCने इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी भी न्यूजीलैंड के पास ही सुरक्षित रखी है। प्रतिभाग के मानदंड ज्यों के त्यों बरकरार रखे हैं, महिला विश्व कप के लिए 5 टीम क्वालीफाई कर चुकी थी वहीं 2022 विश्व कप में खेलेंगे और बाकी तीन टीमों का क्वालिफिकेशन इस साल होना था जो अब 2021 में तय होगा।

आईसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा

आईसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने कहा कि- “कुछ महीनों से वैश्विक स्तर पर कार्यक्रमों को लेकर वापस लौटे हैं, पर हमारी प्राथमिकताओं में सर्वप्रथम आईसीसी के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा है। बोर्ड का फैसला हमारे खेल और खेल प्रेमियों के हित में है। BCCI, CA (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) और CN (क्रिकेट न्यूजीलैंड) को समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *