यूनाइटेड नेशंस मे भारत ने चीन को पछाड़ा, बना इस महत्वपूर्ण आयोग का सदस्य

सोमवार, 14 सितम्बर को यूनाइटेड नेशंस के महिलाओं की स्थिति आयोग (Commission on Status of Women- CSW)’ के दो सदस्यता पदों के चुनाव मे भारत ने चीन से बाज़ी मार ली। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक समिति (United Nation’s Economic and Social Committee- UNECOSOC) के लिये एशिया-पैसिफिक क्षेत्र से 2021 से दो सीट खाली होने वाले हैं।

2 सीटों के लिये बैलट पेपर से हुए इस चुनाव मे भारत, अफगानिस्तान और चीन ने हिस्सा लिया था। चीन निर्धारित बहुमत के आँकड़े तक भी नही पहुँच सका।

चुनाव मे 54 सदस्य देशों ने वोटिंग की, बहुमत का आँकड़ा 28 का था। अफगानिस्तान को 39, भारत को 38 और चीन को मात्र 27 देशों का समर्थन मिला और इस तरह से भारत और अफगानिस्तान इस समिति मे स्थान पाने मे कामयाब रहें।

संयुक्त राष्ट्र मे भारत के ‘स्थायी प्रतिनिधि’, ‘यू एन मूर्ति’ ने समर्थन करने वाले दशों को आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,

“भारत को यूनाइटेड नेशंस के सम्मानित ECOSOC की ‘महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW)’ का सदस्य चुना गया है। यह लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता के प्रति एक महत्वपूर्ण समर्थन है। इस समर्थन के लिये हम सभी सदस्य देशों का आभार व्यक्त करते हैं।”

आपको बता दें कि भारत United Nation’s Commission on Status of Woman का 2021 से 2025 तक सदस्य रहेगा। इस आयोग का मुख्य कार्य दुनिया भर मे लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह वर्ष बीजिंग विश्व महिला सम्मेलन (Beijing World Conference on Women- 1995) का 25वां साल भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *