India Hemp Expo 2022: देश के पहले हेम्प एक्सपो की सफलता के लिए भारत सरकार के आयूष मंत्री ने दी शुभकामना

India Hemp Expo 2022

India Hemp Expo 2022:  भारतीय चिकित्सा पद्धति आयूष को जन जन तक शुलभ बनाने के लिए कार्य करने वाली आयुर्वेद डॉक्टर को एक मंच प्रदान करने वाली आयूष की राष्ट्रीय संस्था इंडियन वैद्य द्वारा 13-13 मई 2022 को राजधानी दिल्ली में देश के पहले हेम्प एक्सपो का आयोजन किया गया जिसमे देश के 100 से ज्यादा वैद्यों के साथ ही हेम्प प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के पदाधिकारी सीओ फाउंडर भी उपस्थित रहे |

India Hemp Expo 2022

इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य हेम्प जिसे भांग कहते हैं उसके प्रति लोगों को जागरूक करना व उसके असंख्य लाभकारी गुणों से आयुर्वेदिक दवाओं से आम जनता को परिचित कराना था |

India Hemp Expo 2022-हेम्प एक्सपो की सफलता के लिए भारत सरकार के आयूष मंत्री ने दी शुभकामनाएं

इस हेम्प एक्सपो कार्यक्रम के संयोजक व इंडियन वैद्य के फाउंडर डाॅ पियूष जुनेजा का कहना है कि हेम्प भांग जिसे हम विजया नाम से जानते हैं उसके प्रति आजादी के 75 वर्ष बाद भी हमें लोगों को जागरूक करना पड़ रहा है जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है विजया का पूरा पौधा लाभकारी दिव्य गुणों से मरपूर है और समाज को इसके लाभ के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किया जाना बहुत ही आवश्यक है |

ये भी पढ़ें-Delhi Hemp Expo 2022: देश में पहली बार हेम्प एक्सपो का हुआ आयोजन

इस हेम्प एक्सपो को सफल बनाने में अनंता हेम्प वर्क्स , बफेलो एक्सट्रैक्शन सिस्टम, हैप्पी हेम्प नोइग्रा , द ट्रास्ट , हेम्प स्ट्रीट और कैनडाक, बोहेको लाइफ स्वाधिष्ठान , नीट, अवेगा ग्रीन इंडियन हेमपावर, के साथ ही अन्य कंपनियो के सीओ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

India Hemp Expo 2022

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सभा सांसद डाॅ अनिल व दिल्ली पैरामेडिकल बोर्ड के चेयरमैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | डाॅ अनिल अग्रवाल राज्य सभा सांसद का कहना है कि आयूष का इलाज सभी के लिए बहुत सी सरल व सुलभ है बहुत ही कम कीमत पर आपको बेहतार उपचार चाहिए तो आपको आयुर्वेद में ही जाना होगा

इस कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी , प्रवेष वर्मा , सतीश उपाध्याय, प्रतापगढ सांसद संगम लाल गुप्ता ने भी ऐतिहासिक बताते हुए अपनी शुभकामना दी और इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाने का सुझाव भी दिया | डाॅ पियूष जुनेजा ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए देश के आयूष मंत्री सभी सांसदों के साथ ही सभी कंपनियों व मीडिया साथियों के प्रति आभार प्रकट किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *