आज है रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त

भाई-बहन को स्नेह की डोर से बांधने वाला त्योहार रक्षा बंधन आज है। पूरे देश आज इस त्योहार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग पूरी सावधानी भी बरत रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में अन्य सभी त्योहारी की तरह रक्षाबंधन को लेकर भी कई तरह की गाइडलाइन जारी की है। आज यूपी की योगी सरकार ने बहनों को राखी का तोहफा देते हुए रोडवेज बसों में फ्री सफर की छूट दी है।

जानिए रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त

इस पर्व को कई नामों से जाना जाता है, जैसे- राखी, श्रावणी, सावनी, और सलूनों। आपको बता दें श्रावण मास का अंतिम सोमवार भी है। श्रावण मास के अंतिम सोमवार में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्णिमा की तिथि है…और ये महायोग सालों बाद बन रहा है। रक्षाबंधन के पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का विशेष शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

रक्षा सूत्र को बंधवाते समय मुख पूर्व दिशा में हो क्योंकि चंद्रमा मकर राशि में है। इस आधार पर पूर्ण शुभ समय सुबह 8:29 से ही प्रारंभ हो जाएगा और शाम 8:21 तक पूर्णिमा तिथि है, तब तक रक्षाबंधन मनाया जा सकता है अगर कुछ और विशेष मुहूर्त की बात की जाए तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर में लगभग 11:40 से 12:34 तक रहेगा। ऐसे तो भद्रा सुबह 08:29 बजे समाप्त होने के बाद रात 8:39 तक यह त्योहार मनाया जा सकता है।

दी गईं सभी जानकारियां ऋषिकेश, बनारस पंचांग के अनुसार हैं।
अंशुल त्रिपाठी, ज्योतिर्विद
9450197085

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *