देश में मोदी सरकार ने 34 साल बाद नई शिक्षा नीति की घोषणा की जा चुकी है। अब आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए एक कार्यक्रम के दौरान इस नई शिक्षा नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन करेंगे। बता दें आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में किए गए बदलाव को लेकर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।
आज का कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय के तहत आयोजित किया जा रहा है। आज होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, अन्य मंत्री और राष्ट्रीय शिक्षा नीति का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का मकसद मुख्य रूप से नई शिक्षा नीति, भविष्य की शिक्षा, रिसर्च जैसे मसलों पर चर्चा करना है।
बता दें केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे 34 साल बाद 1986 में बनी शिक्षा नीति पर बदलाव किया है। जानकारों की माने तो सन 1986 में बनाई नई शिक्षा नीति को बदलने का लक्ष्य भारत के स्कूलों और उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार करना, साथ ही भारत की शिक्षा नीति को पहले से ज्यादा व्यवहारिक बनाना। जिससे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही न मिले।
कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई उनकी मातृ भाषा या क्षेत्रीय भाषा में होगी। इसके साथ ही 10+2 शिक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। नई नीति के तहत 10+2 की जगह 5+3+3+4 का शिक्षा पैटर्न लागू किया गया है। वहीं बच्चों की आयु सीमा 3-8 साल, 8-11 साल, 11-14 साल और 14-18 साल तय की गई है। वहीं एम.फिल को भी खत्म कर दिया गया है।