आज तड़के ओडिशा और असम में हिली धरती

एक ओर देश जहां कोरोना महामारी से हलकान है, तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में कहीं भारी बारिश, बाढ़ और भूकंप ने तबाही मचा रखी है। बता दें आज तड़के ओडिशा और असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ओडिशा के बरहामपुर इलाके में आज सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके आए। हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। सिसमॉलजी डिपार्टमेंट के मुताबिक, ओडिशा में भूकंप का केंद्र बरहामपुर के वेस्ट-साउथ-वेस्ट (WSW) से 73 किमी के आसपास बताया जा रहा है।

ओडिशा के अलावा असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गनीमत रही की दोनों ही जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। असम के सोनितपुर में भी आज तड़के भूकंप ने दस्तक दी। असम में भूकंप सुबह 5 बजकर 26 मिनट आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप तीव्रता 3.5 दर्ज की गई।

असम में भूकंप के अलावा बाढ़ ने भी तबाही मचा रखी है। यहां लाखों हेक्टेयर खेत बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। प्रदेश के 24 जिलों में बाढ़ का असर है और लाखों लोगों की जिंदगी बाढ़ की वजह से प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *