रूस में राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष से की मुलाकात

नई दिल्ली: भारत चीन के बीच LAC पर जारी तनाव के दौरान भारत (India) के रक्षामंत्री (Defense Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और चीन (China) के रक्षामंत्री वेई फेंघे की अहम बैठक हुई। रूस की राजधानी मॉस्को में हुई करीब ढाई घंटे की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा रक्षा सचिव अजय कुमार और रूस में भारतीय राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा ने भी हिस्सा लिया।

इससे पहले चीन के रक्षा मंत्री फेंघे ने राजनाथ सिंह से मिलने का वक्त मांगा था। बता दें इस वक्त दोनों ही देश के रक्षामंत्री शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक हिस्सा लेने के लिए रूस में मौजूद हैं।

आपको बता दें बीते मई के महीने से ही भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव की स्थिती बनी हुई है। इसे कम करने के लिए भारत चीन के बीच सौन्य कमांडर स्तर की कई बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन LAC पर जारी तनाव कम नहीं हुआ है।

आपको बता दें बीते जून में गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद LAC पर स्थिती और तनावपूर्ण हो गई। इस झड़प में जहां भारत के 20 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई थी तो वहीं चीन को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

इस मुलाकात से महज पांच दिन पहले ही चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर एक बार फिर से घुसपैठ की नाकाम कोशिश की थी। इस घुसपैठ के बाद से दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। LAC पर भारतीय सेना चीन की हर हरकत पर अपने पैनी नजर बनाए हुए हैं, हालांकि, दोनों पक्ष कूटनीतिक और सैन्य वार्ता से सीमा विवाद का हल निकालने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *