भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद सुलझता नजर आ रहा है। खबर है कि दोनो ही देशों की सेनाएं लद्दाख में हॉट स्प्रिंग से पीछे हट गई हैं। डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने अपने कदम पीछे किए हैं। साथ ही पैंगोंग मुद्दे को भी सुलझाने के लिए अगले हफ्ते सैन्य कमांडर स्तर की बैठक हो सकती है।
दोनों देशो के बीच हुए सैनिक झड़प के बाद से ही सैन्य और राजनयिक स्तर पर कई बार बातचीत की गई। जिसके बाद ही पीपी 15 पर पूरी तरह से डिसएंगेजमेंट हुआ है। इससे पहले गलवान और गोगरा क्षेत्र में भी डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें पूर्वी लद्दाख के पीपी 15, पीपी 14 और पीपी 17 A में डिसएंगेजमेंट हो चुका है।
आपको बता दें कि पैंगोंग और हॉट स्प्रिंग ऐसे इलाके हैं, जहां पर दोनों सेनाएं आमने-सामने डटी हैं। यहां मई के महीने से ही स्थिती काफी तनावपूर्ण बनी हुई है जिसे जेखते हुए भारतीय सेना भी पूरी तरह से सतर्क है।
बीते 15 जून को चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी करीब 40 सैनिकों के मौत की खबर सामने आई थी लेकिन चीन ने खुलकर अपने सैनिकों के नुकसान की कोई घोषणा नहीं की थी। इस झड़प के बाद से ही LAC पर स्थिती तनावपूर्ण बनी हुई है।