स्वतंत्रता दिवस के दिन गली, नुक्कड़ और स्कूलों में या प्रभात फेरियों के दौरान देशभक्ति का जुनून भरने वाले कुछ गाने काफी होते हैं, जो हम बचपन से सुनते आए हैं। उसमें नए गाने जुड़ते रहे पर वह देशभक्ति का जज्बा जगाने वाले गाने कभी पुराने नहीं हुए।
पेश हैं इसी तरह के कुछ गाने जो आपने अपने गली, नुक्कड़ और स्कूलों में जरूर सुने होंगे, खासकर 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर।
ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुर्बानी
गायक – लता मंगेशकर
गीतकार – कवि प्रदीप
दिल दिया है जां भी देंगे
ऐ वतन तेरे लिए
फ़िल्म – कर्मा
गायक – मोहम्मद अज़ीज़, कविता कृष्णमूर्ति
गीतकार – आनंद बख़्शी
मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती
मेरे देश की धरती
फ़िल्म – उपकार
गायक – महेंद्र कपूर
गीतकार – इंदीवर
ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का
इस देश का यारों क्या कहना, ये देश है दुनिया का गहना
फिल्म – नया दौर
गायक – मोहम्मद रफी
गीतकार – साहिर लुधियानवी
धरती सुनहरी अंबर नीला हर मौसम रंगीला
ऐसा देश है मेरा
फिल्म – वीर जारा
गायक – लता मंगेशकर, उदित नारायण, गुरदास मान
गीतकार – जावेद अख्तर
सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नजर ना हम पर डालो
चाहे जितना जोर लगा लो
सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी
फिल्म – दस
गायक – शंकर महादेवन, उदित नारायण, महालक्ष्मी अय्यर
गीतकार – समीर
ये दुनिया एक दुल्हन, दुल्हन के माथे की बिंदिया
यह मेरा इंडिया, आई लव माय इंडिया
फिल्म – परदेस
गायक – हरिहरन, आदित्य नारायण, कविता कृष्णमूर्ति, शंकर महादेवन
गीतकार – आनंद बक्शी
ए वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू
मैं जहां रहूं जहां में, याद रहे तू
फ़िल्म – राज़ी
गायक – अरिजीत सिंह
गीतकार – गुलज़ार
मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन
फिल्म – दिलजले
गायक – कुमार सानू, आदित्य नारायण
गीतकार – जावेद अख्तर
तेरी मिट्टी में मिल जावां
गुल बनके मैं खिल जावां
इतनी सी है दिल की आरजू
फिल्म – केसरी
गायक – बी प्राक
गीतकार – मनोज मुन्तशिर
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे
फिल्म – द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
गायक – सोनू निगम, मनमोहन वारिस
गीतकार – समीर