सुशांत सुसाइड मामले में महेश भट्ट समेत 37 से पूछताछ

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत  (Actor Sushant Singh Rajput) को इस दुनिया से गए करीब डेढ़ महीने का वक्त बीत चुका है। लेकिन सुशांत खुदकुशी मामले की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस सुशांत के परिवार और करीबियों को मिला कर कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 

खबर है कि सुशांत सिंह की खुदकुशी मामले में फिल्म मेकर महेश भट्ट से मुंबई की सांताक्रुज थाने (Santacruz Police Station)  में पूछताछ हुई की गई। महेश भट्ट 27 जुलाई की सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस ने भट्ट से करीब 2 से ढाई घंटे तक पूछताछ की।

हालांकि पूछताछ में महेश भट्ट ने पुलिस को क्या बताया है इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि महेश भट्ट से सुशांत सिंह की प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे गए हैं।

महेश भट्ट, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के करीबी बताए जाते हैं. रिया चक्रवर्ती ने खुद भी बताया कि वो अक्सर अपने निजी और प्रोफेशनल दोनों ही मामलो पर महेश भट्ट से सलाह लिया करती थीं।

जानकारी के मुताबिक DCP  ने खुद इन्वेस्टीगेशन (Investigation) किया है। पुलिस की ओर से महेश भट्ट से ये जानने की कोशिश की गई कि यशराज फिल्म्स छोड़ने के बाद सुशांत सिंह  की महेश भट्ट से क्या बातचीत हुई थी।

साथ ही ये भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने महेश भट्ट की आने वाली फिल्म ‘सड़क 2’ को लेकर भी कई सवाल किए। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के लिए पहली पसंद सुशांत सिंह ही थे, लेकिन बाद में ये रोल आदित्य रॉय कपूर को दे दिया गया। महेश भट्ट समेत करीब 37 और लोगों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है।

जानकारी के मुताबिक सुंशात सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस एक्ट्रेस कंगना रनौत और करण जौहर से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर में खुदकुशी कर ली थी लेकिन लोगों ने का मानना है कि ये सुसाइड नहीं मर्डर है। और इसी मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *