सुशांत मामले में रिया ने SC से जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की

नई दिल्ली: सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट से जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग है। रिया  ने ये कदम तब उठाया जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। रिया ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की।

मीडिया से बात करते हुए, रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि उनकी मुवक्किल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है, जहां अभिनेता की मौत के संबंध में जांच पहले से ही प्रगति पर है। मानशिंदे ने हालांकि याचिका का कन्टेंट शेयर करने से मना कर दिया।

सुशांत और रिया रिश्ते में थे। सुशांत के पिता ने रिया पर उनके बेटे के पैसे हड़पने, डराने-धमकाने का और परिवार से दूर करने का आरोप लगाया है। बता दें कि सुशांत 14 जून को मुंबई के अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी पर लटके पाए गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *