दिल्ली में दरिंदगी की हद पार, 90 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

दिल्ली, Delhi: दिल्ली में दरिंदगी की हद पार हो गई है। सोमवार की शाम दिल्ली के छावला गांव में 90 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को काफी चोटें आई हैं जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी सरकार से गुहार है कि आरोपी को फांसी दिया जाए।

पीड़िता के अनुसार बीती शाम करीब 5:00 बजे वह दूध वाले का इंतजार कर रही थी। तभी गांव का 35 वर्षीय युवक सोनू उसके पास आया। उसने कहा कि आज उसका दूध वाला नहीं आने वाला है। इसके बाद वह दूध दिलाने के बहाने बूढ़ी महिला को खेतों की तरफ ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

बूढ़ी महिला के शोर मचा कर भागने लगी तो युवक ने उसे पकड़कर कई बार बदसलूकी की। महिला के चिल्लाने और शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना में पीड़ित बूढ़ी महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जिस पर उसे इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका मेडिकल परीक्षण भी किया गया। महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी सोनू पर अधिनियम के अनुसार कार्यवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद डीसीडब्ल्यू की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस देश में 6 महीने की बच्ची‌ से लेकर 90 वर्ष की महिला भी सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *