वाराणसी: तीज पर उजड़ा सुहाग,गोली मारकर हत्या

वाराणसी(Varanasi)। नगर के लंका थाना अंतर्गत गायत्री नगर चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम अनिल की पत्नी हरतालिका तीज की पूजा कर रही थी। तभी वह momos खाने घर से निकला। जहां गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मनचले रोशन ने उसके सीने में गोली दाग दी। आनन-फानन में अनिल को BHU स्थित trauma center में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

हालांकि स्थानीय लोगों ने अपराधी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि गोली मारने वाला युवक रोशन द्विवेदी चंदौली जिले के चकिया थाना अंतर्गत लालपुर ग्राम का निवासी है। उसका बड़ा भाई सोनू लालपुर ग्राम प्रधान है। रोशन ने सोनू की लाइसेंसी असलहे से गोलियां दागी थी।

चश्मदीद गवाहों ने पूछताछ में बताया कि घटना के दौरान सोनू भी वहां मौजूद था। आसपास के इलाके में दहशत फैलाने के लिए उसने भी दूसरे लाइसेंसी बंदूक से चार पांच गोलियां चलाई थी। विवाद बढ़ने के तुरंत बाद ही दोनों भाइयों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

तीज पर उजड़ा सुहाग

आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम अनिल की पत्नी हरतालिका तीज की पूजा कर रही थी। तभी वहां घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर मोमोस खाने निकला। जहां विवाद होने पर मनचले ने उसे गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी रेखा पूजा छोड़ डंडा लिए दौड़ी। पति की ऐसी हालत देख बिलख पड़ी और अस्पताल ले भागी।

आपको बता दें कि बिलखती पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि उसने कई बार मना किया था। लेकिन अनिल नहीं माना और मौत उसने मोमोज थाने ले गई। मौत की सूचना के बाद परिवार और परिजन बिलख रहे हैं।

अनिल पर भी है लूट के मुकदमे

इसके अलावा बता दें कि अनिल यादव पर भी लूट और मारपीट के चार मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने भाइयों के साथ बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में गायत्री कैफे पर मदद करता था। अभी नवंबर महीने में ही लूट के आरोप में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *