Unlock 5: देश में कोरोना के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन देश और दुनिया को करोना के साथ जीना सीखना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बात का ऐलान पहले ही कर दिया था। अनलॉक 4 में धीरे धीरे देश को खोला गया। अब Unlock 5 में जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटती नज़र आएगी। जिसमें अब सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स खोलने की सहमति होगी।
बुधवार की शाम गृह मंत्रालय की ओर से Unlock 5 के लिए गाइडलाइन जारी कर दिए गए। इसके अंतर्गत सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स खुलेंगे। लेकिन 50% ही दर्शक ही मौजूद रहेंगे। वहीं स्कूलों को लेकर राज्य सरकार फैसला कर सकते हैं। 15 अक्टूबर स्कूल और कोचिंग खोले जा सकते हैं।
इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल भी खोले जाने की तैयारी है। वहीं गृह मंत्रालय की ओर से कंपनियों के स्तर पर होने वाली प्रदर्शनियों को भी 15 अक्टूबर से आयोजित करने की मंजूरी हो गई। जबकि इन सभी आयोजनों के लिए संचालन प्रक्रिया वाणिज्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन अनिवार्य होगा।
महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र में होटल, फूड कोर्ट, रेस्ट्रॉन्ट-बार को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति होगी। इसके लिए 5 अक्टूबर से खोलने की इजाजत होगी।
वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा के लिए पंडाल लगाने की अनुमति दे दी है। पंडाल लगाने के साथ ही कई तरह की शर्ते भी रखी गई है। जैसे- पंडालों को चारों तरफ से खुला रखा जाए। श्रद्धालुओं, आयोजकों समेत अन्य लोगों को मास्क लगाने और पंडाल में जगह-जगह पर सेनिटाइजर की सुविधा हो। साथ ही सख्ती के साथ ये निर्देश दिये गए की पंडालों में एक बार में 100 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं होने चाहिए।