मुंबई : अमूमन हम सभी लोगों ने हिंदुस्तानी भाऊ(Hindustani Bhau) को गाड़ी में बैठकर गालियां बकते हुए सुना है। यह उनका अपना स्टाइल है। लेकिन इस बार वे ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि वे एक गाने के माध्यम से मनोज बाजपेई द्वारा गाए गए गाना ‘ बंबई में का बा’ का जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि जब वह अपने देश के बारे में कुछ नहीं सुन सकते हैं तो अपने शहर के बारे में कैसे सुन लेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी मनोज बाजपेई(Manoj Bajpai) से कोई दुश्मनी नहीं है। मैं उनका प्रशंसक हूं। लेकिन मनोज बाजपेई को यह गाना नहीं गाना चाहिए था। मुंबई में बहुत लोग आते हैं और उन लोगों की रोजी-रोटी यहां से चलती है।