Heat Wave In Delhi: राजधानी दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंचा पारा, गर्म हवा से लोग बेहाल, येलो अलर्ट किया गया जारी

Heat Wave In Delhi

Heat Wave In Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग गर्मी और तेज धूप से बेहाल हैं। दोपहर के समय सड़कें अभी से ही सूनी नजर आने लगी हैं। मार्च के आखिर और अप्रैल के पहले हफ्ते में ही गर्म और शुष्क हवाओं से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।आज बुधवार की दोपहर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार तक दिल्ली के तापमान में और बढ़ोतरी देखी जाएगी। आने वाले शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है।

Heat Wave In Delhi: शुष्क पश्चिमी हवाओं को प्रकोप जारी रहेगा

Heat Wave In Delhi
Heat Wave In Delhi

ये भी पढ़ें- Public Holiday On BR Ambedkar Birthday: 14 अप्रैल को है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस, केंद्र सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्म हवा यानी लू चल रही है। जो आने वाले दिनों में दिल्ली के साथ साथ पूरे उत्तर भारत में शुष्क पश्चिमी हवाओं को प्रकोप जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की माने तो आने वाले अगले एक हफ्ते तक लू से राहत नहीं मिलेगी।

Heat Wave In Delhi: अगले पांच दिन के दौरान चलेगी लू

Heat Wave In Delhi
Heat Wave In Delhi

आपको बता दें, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से ये जानकारी दी गई है कि उत्तर भारत में शुष्क पश्चिमी हवाओं के चलने से आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा गर्म होगा। साथ ही लू भी चलेगी। इसके साथ ही ये भी कहा कि ”अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है।”

इसके अलावा कहा कि मैदानी इलाकों में जो शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं उनके सामान्य से 4.5 डिग्री या 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर उन शुष्क हवाओं को ही लू कहा जाता है। दिल्ली में पारा अभी आने वाले दिनों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Heat Wave In Delhi: दिल्ली में जारी हुआ यलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये भी बताया कि राजधानी दिल्ली में बीते मार्च के महीने में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी। ऐसा साल 2018 के बाद पहली बार हुआ है। साथ ही ये भी कहा कि मार्च के महीने में औसतन 15.9 मिली मीटर बारिश होती है लेकिन इस साल मार्च का महीना उत्तर भारत में 122 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रहा। आने वाले दिनों में दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत लू की चपेट में आने की उम्मीद है। वहीं आईएमडी ने दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों के लिए बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *