Heart Day: दिल को कैसे रखे जवां

Heart Day Special: 29 सितंबर यानी हार्ट डे, यूं तो कैलेंडर की हर तारीख़ स्पेशल है लेकिन कुछ ज्यादा ही ख़ास है हृदय दिवस। आज के दिन आपको अपने दिल को खुशमिजाज बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। जिससे कि आप अपने दिल को जवां रख सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार 35 से 50 साल के बीच लोगों को हृदय संबंधित बीमारियों से जूझना पड़ता है। इन बीमारियों से लड़ने में जागरूकता बेहद जरूरी है। ऐसी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण ख़राब आदतें जिनमें बिगड़ती दिनचर्या, तेल मसालों से भरा खाना और सबसे अधिक तनाव और अवसाद शामिल हैं।

देश के अलग-अलग है आज जागरूकता अभियान और ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने के तरीक़े को बताया गया। साथ ही हृदय रोग संबंधित जानकारियों से भी परिचित कराएगी। जिससे कि इन बीमारियों के बढ़ने से पहले मरीज इनके लक्षण पहचान सके और सही समय पर इलाज करा सके।

कैसे बनाएं Heart को स्वस्थ

हृदय को मजबूत बनाने के लिए तो अच्छा खानपान सबसे ज्यादा जरूरी है।जिसमें बैलेंस डाइट, सलाद,दूध, हरी सब्जी शामिल है।

इसके अलावा तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और व्यायाम एक जरूरी तरीका है।यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है।जिससे आपकी रोग से बढ़ने की क्षमता बढ़ती है।

इनके सब से एक बेहतरीन तरीका है जिससे आप खुशमिजाज बने रह सकते हैं,वह तरीका है म्यूजिक। म्यूजिक से आपके मन को शांति मिलती है और जब मन शांत हो तो शरीर में सकारात्मक विचार प्रवेश करते हैं। इसके बाद पॉजिटिव एनर्जी का माहौल आपके चारों तरफ बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *