देश के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद अब उन्हें देश की एक नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आपको बता दें गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया CAG (Comptroller and Auditor General of India) नियुक्त किया गया है।
इस बाबत केंद्र की मोदी सरकार ने बीते गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि गिरीश चंद्र मुर्मू अब नए CAG होंगे। बता जें गिरीश चंद्र मुर्मू राजीव महर्षि की जगह लेंगे। राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था। उनके 3 साल के कार्यकाल के बाद अब देश के नए CAG होंगे।
बता दें बीते बुधवार को गिरीश चंद्र मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो गुजरात कैडर के अफसर हैं। जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था।
आपको बता दें मूल रूप से गिरीश चंद्र मुर्मू ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले जीसी मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे। इसके साथ ही जीसी मुर्मू पीए मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री के तौर पर रहने के दौरान प्रधान सचिव के पद पर आसीन थे।