भूपेन हजारिका की जयंती पर खास डूडल के जरिए गूगल ने दिया सम्मान

सर्च इंजिन ने गूगल 8 सितंबर 2022 का दिन मशहूर भारतीय संगीतकार और गायक डॉ. भूपेन हजारिका को समर्पित किया है। आज भूपेन हज़ारिका की 96वीं जयंती है।

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया में हुआ था। इस विशेष अवसर पर गूगल ने स्पेशल डूडल के जरिए उन्हें सम्मान दिया है। इस डूडल को मुंबई की गेस्ट आर्टिस्ट रुतुजा माली ने बनाया है।

भूपेन हजारिका ने अपने छह दशक के करियर मैं सैकड़ों फिल्मों में संगीत दिया है। हजारिका को पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख समाजिक-सांस्कृतिक सुधारकों में माना जाता है। गूगल ने जो डूडल भूपेन हजारिका की जयंती पर समर्पित किया है, उसमें उन्हें हारमोनियम बजाते हुए दिखाया गया है।

संगीत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के अलावा संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भूपेन हजारिका को संगीत नाट्य अकादमी, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से साल 2019 में सम्मानित किया गया था। भूपेन हजारिका का निधन साल 2011 में हुआ था।

भूपेन भूपेन हजारिका ने अपनी पढ़ाई का आरम्भ गुवाहाटी से किया और बाद में राजनीति शास्त्र की पढ़ाई के लिए उन्होंने बीएचयू में दाखिला लिया। संगीत के प्रति उनका रूझान पढाई के दिनों में ही बढ़ने लगा था। बाद उन्हें बनारस में शास्त्रीय संगीत की विधा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, कंठे महराज और अनोखेलाल से प्राप्त की। इन लोगों से मिली गायन विधा का उपयोग भूपेन हजारिका ने असमिया गानों में करके अपने लिक संगीत को नए आयाम दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *