गूगल डूडल इस तरह मना रहा है जश्न-ए-आजादी

पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा है। कोरोना के चलते बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के योजन पर रोक लगी है लेकिन हर भारतीय अपने ही अंदाज में आजादी का जश्न मना रहा है।  सर्च इंजन गूगल (Google) भी आजादी का पर्व अपने अंदाज में मना रहा है। गूगल ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की अनेकता में एकता को दर्शाते हुए शानदार डूडल (Doodle) बनाया है।

इस बार गूगल डूडल में भारत  की संस्कृति और कला को बेहद आकर्षक तरीके से दर्शाया गया है। डूडल में शहनाई, तुतेरी, ढोल, वीणा को दिखाया गया है। मुंबई के आर्टिस्ट सचिन घानेकर ने इस  डूडल को डिजाइन किया है। इसमें भारतीय संगीत की विविधता को दर्शाया गया है। इस डूडल पर क्लिक करते ही स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सर्च रिजल्ट आप आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि गूगल हर साल इसी तरह से स्वतंत्रता दिवस पर डूडल बनाकर आजादी का जश्न मनाता है।

बता दें कि 15 अगस्त 1947 को आज के ही दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। कोरोना महामारी के चलते इस बार बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया है साथ ही जिन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है उनमें भी कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *