गोंडा: पुजारी पर हमला मामले का मुख्य आरोपी फरार, पुलिस कब करेगी गिरफ्तार ?

गोंडा:  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के राम जानकी मंदिर मनोरमा के पुजारी पर शनिवार को जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि ये हमला जमीन विवाद को लेकर हुआ था। आरोपियों और पुजारी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुजारी सीताराम दास की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गौर करने वाली बात ये है कि इस मामले के मुख्य आरोपी भू-माफिया अमर सिंह के खिलाफ  पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले को बीते 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन भू-माफिया अमर सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बहुत दूर हैं।

बता दें कि भू-माफिया अमर सिंह पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज है लेकिन बावजूद इसके वो अभी तक सरेआंम घूम रहा है। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

माफिया अमर सिंह पर पुलिस ने ना तो गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की और ना ही उसके खिलाफ एनएसए ही लगाया गया।

बता दें कि राम जानकी मंदिर के महंत सीताराम दास ने थाना अध्यक्ष संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।  महंत के आरोप के बाद एसपी गोंडा ने लाइन हाजिर कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी अमर सिंह की करेंट लोकेशन राजधानी लखनऊ बताई जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस भूं-माफिया अमर सिंह को कब गिरफ्तार कर पाती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *