गाज़ीपुर: प्रशासन के डर से मुख्तार की पत्नी ने गिराया अवैध निर्माण

गाज़ीपुर, जिला प्रशासन मुख्तार अंसारी पर चौतरफा कार्यवाही करता नजर आ रहा है। प्रदेश व जिले के अलग-अलग हिस्सों में अवैध संपत्ति गिराए जाने के बाद भी कार्यवाही जारी है। प्रशासन के डर से मुख्तार की पत्नी ने स्वयं ही अवैध निर्माण गिरा दिया।सदर एसडीएम ने प्रभास कुमार के निर्देश पर यह कार्यवाही हुई। जिसके लिए प्रशासन द्वारा एक सप्ताह का समय दिया गया था।

आपको बता दें कि जिले के लाल दरवाजा क्षेत्र पंचरस्ता के पास सड़क पर ही मुख्तार अंसारी का अंडर ग्राउंड कांपलेक्स बनाया जा रहा था। यह संपत्ति उनकी पत्नी अफशां के नाम पर थी। इस नोटिस के बाद उन्होंने खुद ही निर्माण को गिरा दिया।

गुरुवार की शाम हुई प्रेसवार्ता में एसडीएम प्रभास कुमार और सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने यह जानकारी दी कि लाल दरवाजा में निर्माणाधीन कॉन्प्लेक्स को मुख्तार की पत्नी द्वारा गिराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भू माफियाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैदी से कार्यवाही कर रहा है।

इसके अंतर्गत मुख्तार अंसारी पर कार्यवाही किया गया। उनके निर्माण में अनियमितता सामने आई। जांच करने पर यह निर्माण अवैध पाया गया। गिराने के लिए नोटिस भेजी गई।

जिसमें आदेश थे कि एक हफ्ते के अंदर अगर इसे नहीं हटाया गया तो प्रशासन बलपूर्वक इसे गिरा देगा, जिसका खर्च उन्हीं से वसूलेगा। इसके बाद अफशां अंसारी ने स्वयं ही इसे गिरा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *