हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों की घोषणा गृह मंत्रालय ने कर दी है। ये पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए जाते हैं, जहां हर राज्यों की पुलिस और सेनाओं से जुड़े उत्कृष्ट अधिकारियों और सैनिकों को यह पुरस्कार दिया जाते हैं। इस वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस के 23 पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार (Gallentry award), 6 को राष्ट्रपति पुरस्कार और चार पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
पुलिस सेवाओं में जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस बार प्रथम स्थान मिला है, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) को दूसरा स्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस को तीसरा स्थान मिला है। उत्तराखंड के चार पुलिसकर्मियों का नाम मेरिटोरियस अवार्ड के लिए है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में 215 पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार और 631 पुलिसकर्मियों को मेरिटोरियस पुरस्कार दिया जाएगा। कोरोनावायरस की वजह से इस बार स्वतंत्रता दिवस की धूम-धाम हर साल जितनी नहीं होगी, पर लाल किले पर कड़ी सुरक्षा में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल हो चुकी है। यह सभी पुरस्कार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर दिए जाते।