उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके और 5 दशक से ज्यादा लंबे समय तक राजनीति से जुड़े मुलायम यादव ने आज अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 82 वर्ष थी। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से उनके पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8 से 8:30 बजे के अंतिम सांस ली। नेताजी को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। पहली अक्टूबर की रात से वह आइसीयू में थे।

कई सियासी उतार-चढ़ाव देखने वाले मुलायम सिंह यादव राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर राजनीति में आये थे। राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलकर इसे आगे लेजाने के लिए उन्होंने अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। साल 1975 में उन्हें इमरजेंसी के दौरान जेल जाना पड़ा था।

मुलायम सिंह यादव पहली बार 1989 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1991 तक पद रहे। दूसरी बार 1993 से 1995 तक मुख्यमंत्री रहे और तीसरी बार 2003 से 2007 तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा वह संयुक्त मोर्चा (यूनाइटेड फ्रंट) सरकार में 1996-98 तक डिफेंस मिनिस्टर रहे।

अपने गुरु नत्थूसिंह के कहने पर मुलायम सिंह ने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और उनकी जीत ने इतिहास रचा। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने कभी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। इस जीत के साथ उनके इस सफर में वो 3 बार एमएलए बने और 6 बार लोकसभा सांसद चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *