पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वो 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। जसवंत सिंह कई महीनों से बीमार थे। जसवंत सिह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि जसवंत सिंह ने बड़ी मेहनत से देश की सेवा की।  पहले एक सिपाही की तरह और फिर बीजेपी के एक कर्मठ नेता की तरह। अटल जी की सरकार में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां निभाईं।

मोदी ने कहा, जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जसवंत सिंह के निधन पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *