इंदौर Indore मध्य प्रदेश MP। मध्यप्रदेश में आरोपियों के शिकार बने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख। इंदौर के पास उमरी खेड़ा में कुछ अज्ञात अपराधियों ने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। बचाव करने गई पत्नी और बेटी भी फायरिंग में घायल हो गए। पुलिस इस घटना की तफ्तीश कर रही है।
आपको बता दें कि पूर्व प्रमुख रमेश साहू (Ramesh Sahu) उमरी खेड़ा में अपना साईं राम ढाबा संचालित करते थे। घटना के वक्त वह ढाबे पर ही थे। वहां कुछ अज्ञात बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर पत्नी और बेटी बचाओ के लिए दौड़े तो उन पर भी फायरिंग कर दी।
छानबीन करने पहुंची पुलिस का कहना है कि ढाबे से कोई लूट की घटना सामने नहीं आई है। इसका यह मतलब है कि आरोपी हत्या के इरादे से ही वहां पहुंचे थे। हालांकि रमेश साहू पर भी मुकदमे दर्ज हैं। इसलिए यह पुरानी रंजिश का मामला हो सकता है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।