10 सितंबर को एस जयशंकर रूस के लिए होंगे रवाना

नई दिल्ली: रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow)में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक जारी है। जहां इस वक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस दौरे पर हैं। तो वहीं 10 सितंबर को विदेश मंत्री (Foreign Minister) एस जयशंकर (S Jaishankar) भी रूस के लिए रवाना होने वाले हैं। बता दें एस जयशंकर रूस की राजधानी मॉस्को में SCO की विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें बीत गुरूवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के रूस दौरे की आधिकारिक घोषणा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक डिजिटल प्रेस वार्ता में की।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि,‘ विदेश मंत्री एस जयशंकर SCO परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिये मास्को जायेंगे जो 10 सितंबर को निर्धारित है।’

आपको बता गें मॉस्को में SCO की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में LAC पर जारी तनाव को लेकर एक दूसरे सामने खड़े हैं । बता दें भारत और चीन दोनो ही देश शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य हैं। शंघाई सहयोग संगठन की सदस्यता भारत ने 2017 में ग्रहण की थी। इस संगठन का मकसद क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखना है। भारत और चीन के अलावा रूस, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान जैसे अन्य देश भी SCO के सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *