लोक गायिका शारदा सिन्हा हुईं कोरोना संक्रमित,सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देश में कोरोना(CORONA PANDEMIC) मरीजों का आंकड़ा लगातार देखने को मिल रहा है।  कई बड़े नेता से लेकर मनोरंजन जगत की हस्तियां भी इस बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं।  पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा  (SHARDA SINHA) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी खुद शारदा सिन्हा ने  अपने फैंस को दी है।

शारदा सिन्हा ने फेसबुक के जरिए खुद के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी दी।  शारदा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं।

शारदा सिन्हा ने वीडियो में कहा कि  उन्होंने हर संभव कोशिश की थी कि वे इस महामारी से बची रहें, लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शारदा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब वो ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *