दिल्ली।दिल्ली में एकबार फिर महिला के साथ बदसुलूकी का मामला सामने आया है।छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने उसके पिता की डंडे और बैट से मार कर हत्या कर दी।महिला और परिवार भी घायल है।
यह घटना उत्तरी दिल्ली की है।पीड़ित महिला का आरोप है कि जन्माष्टमी की झांकी देखने वह घर से बाहर निकली थी।तभी बाइक सवार दो मनचलों ने उसपर बद्दी टिप्पणियां करने लगे।महिला के विरोध करने पर पीछे बैठा युवक उसको गाली देने लगा।तभी महिला का पति और भाई भी वहां आ पहुंचे।इतने में ही महिला के पिता भी आ गए।महिला के पिता भी पड़ोस में ही रहते थे।
दोनों गुटों में बहस चल ही रही थी कि युवक ने फोन कर 8-10 लोगों को बुला लिया।लोगों ने महिला,उसके पति और भाई को मार कर घायल कर दिया।इसके बाद पिता को मारने लगे।उन्होंने 50 वर्षीय कुलदीप कात्याल के सिर पर डंडे से वार किया।
महिला और परिवार ने घायलावस्था में कुलदीप को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सफदरगंज रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपी अक्सर ऐसी हरकत करता है। वह महिला के पड़ोस में ही रहता है।