EPFO Interest Rate Reduced: नौकरी पेशा लोगों को बड़ा झटका, 2021-22 वित्त वर्ष के लिए PF की ब्याज दरों में हुई कटौती

EPFO Interest Rate Reduced

EPFO Interest Rate Reduced: महंगाई दिनों दिन आसमान छू रही है। आज आदमी परेशान है। कयास लगाए जा रहे थे कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम के साथ महंगाई भी बढ़ जाएगी। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार ने एक और गाज गिरा दिया है। बता दें, केंद्र सरकार ने और प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दिया है। ईपीएफ में की गई व्याज दर में कटौती के बाद अब आपको मात्र 8.10 प्रतिशत व्याज ही मिलेगा। पहले ईपीएफ में 8.10 प्रतिशत ब्याज मिलता था। ब्याज की ये कटौता वित्त वर्ष 2021-2022 से ही लागू हो गई है।

ये भी पढ़ें-Victory of BJP: भाजपा की जीत के पीछे महिलाओं की बड़ी भूमिका

EPFO Interest Rate Reduced: अब ईपीएफ पर मिलेगा 8.10 प्रतिशत ब्याज

EPFO Interest Rate Reduced
EPFO Interest Rate Reduced

आपको बता दें, गुवाहाटी में चल रहे सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में फैसला लिया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रॉविडेंट फंड यानी ईपीएफओ की ब्याज दरों को कम किया जाएगा। जो इस साल वित्त वर्ष 2021-2022 में लागू भी हो चुका है। जिसका सीधा अर्थ है कि नौकरी पेशा लोगों को ईपीएफ में जहां पहले 8.50 प्रतिशत ब्याज दिया जाता था वहीं अब इस दर को कम कर दिया गया है। अब नौकरी पेशा लोगों को मात्र 8.10 प्रतिशत ही ब्याज मिलेगा। सरकार के इस फैसले का असर 6 करोड़ नौकरी पेशा लोगों पर पड़ेगा। इसका सीधा असर उनको मिलने वाले वेतन पर होगा।

EPFO Interest Rate Reduced:बीते 8 सालों में कब कब कितना मिला PF पर ब्याज

आपको बता दें, बीते 40 सालों में इस वित्त वर्ष यानी 2021-2022 में सबसे कम है। आंकड़ों के हिसाब से साल 1977-78 के बाद ईपीएफ ब्याज दरें सबसे कम वित्त वर्ष 2021-2022 में  है सबसे कम ब्जया दर वित्त वर्ष1977-78 में था। जब प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दर 8 फीसदी कर दी गई थी।

वित्त वर्ष 15 – 8.75 फीसदी

वित्त वर्ष 16 – 8.80 फीसदी

वित्त वर्ष  17 -8.65 फीसदी

वित्त वर्ष 18 – 8.55 फीसदी

वित्त वर्ष 19 – 8.65 फीसदी

वित्त वर्ष 20 – 8.5 फीसदी

वित्त वर्ष  21-8.5 फीसदी

वित्त वर्ष  22 -8.10 फीसदी

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *