Employment News: विधानसभा चुनाव से पहले 33,700 पदों पर भर्तियां निकालेगी योगी सरकार, जानिये किन पदों के लिए कब निकलेंगे आवेदन

Employment News

Employment News: अगर आप उत्तर प्रदेश में है और बेरोजगार है तो आपको यूपी सरकार देने जा रही है नौकरियों की सौगात। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले योगी सरकार (Yogi Government) युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है।

Employment News: UPSSSC 33,700 पदों पर निकालेगी भर्तियां

दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) अगले 8 महीनों में 33,700 पदों पर भर्तियां करेगा। UPSSSC ने भर्तियों को लेकर कैलेंडर जारी किया है। इनमें 29,932 पदों पर नई भर्ती जबकि 3,768 पदों पर पुरानी भर्ती होगी। नवंबर से भर्तियां शुरू हो जाएंगी। सब कुछ ठीक रहा तो चुनाव से पहले ही इन सभी पदों पर नियुक्ति मिल जाएगी। यानी अगले साल मार्च तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें- UP BEd JEE Exam 2021: चौथी बार आगे बढ़ाई गई यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख, जानिये कब होगी परीक्षा

आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार (Commission chairman Praveer Kumar) की मंजूरी के बाद सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री (Secretary Ashutosh Mohan Agnihotri) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) व उसका रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए अलग-अलग की जाने वाली भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। 20 अगस्त को PET की परीक्षा होगी।

Employment News: 22,794 नए और 3,768 पुराने पदों पर होगी भर्ती

PET की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पांच मुख्य परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों के 22,794 पदों पर भर्ती की जाएंगी। पीईटी से अलग विभिन्न विभागों के 7138 पदों पर भी भर्ती होगी। 3,768 पदों पर भी पहले से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है। अगस्त और सितंबर में इटरव्यू आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Employment News: अलग-अलग की जाने वाली भर्तियों का कैलेंडर जारी

परीक्षा का नाम पदों की संख्या  प्रस्तावित महीना
राजस्व लेखपाल 7882 नवंबर 2021
स्वास्थ्य कार्यकर्ता 9212 नवंबर 2021
कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक 2500 फरवरी 2022
कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक 2000 मार्च 2022
प्रयोगशाला व एक्स रे प्राविधिज्ञ 1200 मार्च 2022

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *