रोजगार खबर: SSC ने जारी किया 2020-21 भर्ती कैलेंडर, देखें सारी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिये एक और अच्छी खबर है। कोरोना से प्रभावित हुई भर्ती परीक्षाएँ फिर से शुरु होने जा रही है। धीरे-धीरे लगभग हर राज्य से और केन्द्र से भी नई भर्तियों का विज्ञापन निकाला जा रहा है।

इस बीच कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी CGL, MTS और CHSL जैसी परीक्षाओं के लिये नया कैलेंडर जारी कर दिया है। SSC ने यह कैलेंडर 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं के लिये जारी किया है।

 

  • SSC की नोटिस मे आगामी परीक्षाओं के लिये विज्ञापन जारी होने की तिथि घोषित की गई है। इसके अलावा जिन परीक्षाओं मे पहले चरण की परीक्षा होगी उनकी भी डेट्स जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि SSC ने इस वर्ष की कुछ बची हुई (लेफ्ट ओवर) परीक्षाओं जैसे CHSL की एग्ज़ाम तिथि पहले ही जारी कर दी थी। इस नोटिस मे CPO SI की परीक्षा की भी तारीख घोषित हुई थी।

 

यहाँ हम आपको SSC की नोटिस के अनुसार आगामी 6 परीक्षाओं की जानकारी दे रहे हैं।

 

 

1) SSC Junior Engineer (JE)

 

जूनियर इंजीनियर 2021 के एग्ज़ाम के लिये आवेदन करने की शुरुआत 1 अक्टूबर 2020 से होगी। यह आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2020 तक चलेगी। JE 2021 का एग्ज़ाम 22 मार्च 2021 से शुरु होगा। यह परीक्षा अगले तीन दिन यानी 25 मार्च 2021 तक चलेगी।

 

 

 

2) SSC Stenographer ‘C’ & ‘D’

 

स्टेनोग्राफर के समूह C और D 2021 के एग्ज़ाम के लिये आवेदन की शुरुआत 10 अक्टूबर 2020 से होगी। आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर तक चलेगी। स्टेनोग्राफर की परीक्षा 29 मार्च से 31 मार्च 2021 तक होगी।

 

 

3) SSC Combined High School Level (CHSL)

 

10+2 यानी CHSL के 2021 के लिये आवेदन करने की शुरुआत 6 नवंबर 2020 से होगी। आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसके पहले टियर का एग्ज़ाम 12 अप्रैल 2021 से शुरु होगा। यह एग्ज़ाम 27 अप्रैल तक चलेगा।

 

 

4) SSC Combined Graduate Level (CGL)

 

SSC CGL के 2021 के एग्ज़ाम के लिये आवेदन करने की शुरुआत 21 दिसंबर 2020 से होगी। आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2021 तक चलेगी। CGL 2021 के पहले टियर का एग्ज़ाम 29 मई 2021 से शुरु होगा। यह एग्ज़ाम 7 जून 2021 तक चलेगा।

 

 

5) SSC Multi Tasking Staff (MTS)

 

MTS -2021 के लिये आवेदन करने की शुरुआत 2 फरवरी 2021 से होगी। यह आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2021 तक चलेगी। MTS के पहले टियर का एग्ज़ाम 1 जुलाई 2021 से शुरु होगा। यह एग्ज़ाम 20 जुलाई 2021 तक चलेगा।

 

 

6) SSC General Duty (GD)

 

CAPF, SSF, Assam Rifles जनरल ड्यूटी, कौन्सटेबल की भर्ती के लिये आवेदन करने की शुरुआत 25 मार्च 2021 से होगी। आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2021 तक चलेगी। पहले टियर का एग्ज़ाम 2 अगस्त 2021 से शुरु होगा। यह एग्ज़ाम 25 अगस्त 2021 तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *