मध्य प्रदेश:हाथी ने रेंजर अफसर को कुचला, मौत

पन्ना, मध्य प्रदेश। पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर ट्रैकिंग के दौरान एक गुस्सैल हाथी ने रेंजर अफसर को मार डाला। हाथी ने अपने विशाल दांतो से रेंजर पर हमला कर दिया। अचेत अवस्था में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक जरांडे ईश्वर रामहरि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पी 433 बाघिन के गले में लगाया गया रेडियो कॉलर ज्यादा टाइट होने से उसे समस्या हो रही थी। जिसके सुधार हेतु बी.आर.भगत को निर्देशित किया गया था।

शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे हाथियों की मदद से बाघिन पी 433 की ट्रैकिंग की जा रही थी। जिससे कि उसका रेडियो कॉलर ढीला किया जा सके। तभी नर हाथी रामबहादुर अचानक गुस्से में आ गया। उसने रेंजर भगत को धक्का मार जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद अपने दांतो से हमला कर दिया।

एक घटना की सूचना मिलते ही रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बीआर भगत को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे की खबर से रिजर्व में शोक की लहर है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में भी दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *