E rickshaw driver shot : प्रातपगढ़ में गायघट के पास किराया मांगने पर एक युवक ने ई रिक्शा चालक को गोली मार दी। गोली लगने से रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पंहुची स्थानीय पुलिस छानबीन करके गोली मारने वाले आरोयपी युवकों की तलाश कर रही है।
अज्ञात युवक ने रिक्शा चालक (E rickshaw driver shot) को मारी गोली
प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के पास एक युवक अंतू थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी ओम प्रकाश चौहान के ई रिक्शे पर बैठ कर जा रहा था ओम प्रकाश ने गायघाट के पास जब उस युवक से किराया मांगा तो उसने किराया देने से मना कर दिया और रिक्शा चालक को गोली मार दी जो उसके कंधे में जा घुसी।
गायघाट के पास ई रिक्शा (E rickshaw driver shot) चालक को मारी गोली
ये भी पढ़ें-
oxygen plant in pratapgarh : प्रतापगढ़ के 33 निजि अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन पलांट
NEET EXAM 2021: 12 सितंबर को होगी नीट यूजी परीक्षा, जानिए आवेदन की तारीख
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक भाग निकला। घायल ई रिक्शा चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय और कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुचकर छानबीन करने लगी। सीओ सिटी ने बताया कि गोली मारने वाले युवक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।