प्रतापगढ़।जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम डॉ रूपेश कुमार ने गांधी टोपी पहनकर तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर सुकमा हमले में घायल हुए कमांडो मोहम्मद एखलाक का डीएम ने किया सम्मान किया।
आपको बता दें कि यह घटना तकरीबन 2 महीने पहले हुई थी। इस कार्यक्रम का संचालन एडीएम शत्रोहन वैश्य ने किया। इस समारोह में गिने चुने लोगों को आमंत्रित किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया।
वहीं पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पांच पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर पुरस्कार दिया। इस अवसर पर कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार को सच्चा वीर बताया गया। साथ ही इस महामारी से सावधान रहने के तरीके पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार ने भी सभी का उत्साह बढ़ाते हुए बताया कि जनपद में आज जगह जगह तिरंगा झंडा फहराया गया। साथ ही उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वालों को याद भी किया।