Dilip Kumar Passed Away : अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से सियासी जगत में शोक की लहर

Dilip Kumar Passed Away

Dilip Kumar Passed Away: अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से फिल्म जगत में ही नहीं बल्कि राजनीति जगत में भी शोक की लहर  है। लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभिनेता के निधन पर दुख जताया है।

Dilip Kumar Passed Away:  रक्षामंत्री राजमनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षामंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिलीप कुमार से पहली बार मैं तब मिला था, जब मैं उन्हें पद्म विभूषण सम्मान देने के लिए मुंबई गया था। यह मुलाकात हमारी व्यक्तिगत मुलाकात थी। मुलाकात के वह क्षण हमारे लिए विशेष क्षण थे। अभिनेता का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है।

राजनाथ सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि दिलीप कुमार एक उत्कृष्ट अभिनेता, एक सच्चे रंगकर्मी थे, जिन्हें भारतीय फिल्मी दुनिया में उनके योगदान के लिए खूब सराहा गया। गंगा जमुनी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने लाखों सिनेमा प्रेमियों को प्रभावित किया था। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।

यह भी पढ़ें –  Uttar Pradesh: यूपी में खुलेंगे 9 नए मेडिकल कॉलेज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Dilip Kumar Passed Away: लोकसभा अध्यक्ष ने व्यक्त की संवेदना

लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला ने भी अभिनेता के निधन पर दुख जताया है, सोशल मीडिया पर लिखा – दिलीप कुमार जी स्वयं में अभिनय का एक स्कूल थे। फिल्मी पर्दे पर अलग – अलग किरदारों को जीवंतता प्रदान कर उन्होंने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।

Dilip Kumar Passed Away : सिनेमा में असाधारण योगदान को किया जाएगा याद – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भी अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने लिखा – दिलीप कुमार जी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए याद किया जाएगा।

 यह भी पढ़ें –  Appointed Governor: 8 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल

फिल्म जगत और राजनीति जगत के दिग्गजों ने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अभिनेता के परिवार के प्रति, प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *