Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन इन वस्तुओं की करें खरीदारी, जानिये क्या है शुभ-अशुभ

Dhanteras 2020: दिवाली के साथ ही धनतेरस का पर्व भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर दिन शुक्रवार को है। इस दिन देवताओं के वैद्य और औषधि के देवता धन्वंतरि की जंयती का भी दिन है।

इस दिन धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन, आभूषण आदि खरीदते हैं। हर साल हम धनतेरस पर कई वस्तुएं खरीदते हैं, लेकिन हमें पता नहीं होता कि कौन सी वस्तुएं शुभ है और कौन सी अशुभ।

तो चलिए आज जान लेते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीज खरीदें और कौन सी चीज ना खरीदें।

लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदें

 धनतेरस के दिन आपको दिवाली के दिन होनी वाली लक्ष्मी पूजा के लिए माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। यह आपके लिए सौभाग्य, सुखदायक और शुभता प्रदान करने वाला होगा। माता लक्ष्मी की धन वर्षा करती हुई मूर्ति दिवाली के लिए शुभ मानी जाती है।

 पीतल की वस्तुएं खरीदें

समुद्र मंथन के समय जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में पीतल के कलश में अमृत था। ऐसी मान्यता है कि धन्वंतरि को पीतल बहुत ​​प्रिय है, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है।

 झाड़ू लाएं घर

धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें। झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे दरिद्रता का नाश होता है। घर में सकारात्मकता का संचार ​होता है।

मिट्टी के दीपक

दिवाली प्रकाश का पर्व है। ऐसे में धनतेरस के दिन मिट्टी के दीपक खरीदें। इसके बिना आपकी दिवाली पूरी नहीं होगी। बाजार में मिट्टी के ​दीपक में भी कई गुणवत्ता वाले दीपक हैं, जो आपकी जेब के अनुरुप हो, वे खरीदें।

धनतेरस पर क्या न खरीदें

लोहे की वस्तुएं- धनतेरस के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदना वर्जित होता है। यह शनिदेव का प्रतीक है।

 स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें

धनतेरस के दिन भूलकर भी स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें। इनको अशुभ माना जाता है क्योंकि यह राहु का प्रतीक होता है। राहु दुर्भाग्य का सूचक होता है

प्लास्टिक, कांच या चीनी मिट्टी की वस्तुएं न खरीदें

धनतेरस के दिन लोग भूल से कांच, प्लास्टिक या चीनी मिट्टी की वस्तुएं खरीद लेते हैं। ऐसा न करें। ये वस्तु शुभता का प्रतीक नहीं होती हैं।

काले रंग की वस्तुएं न खरीदें

धनतेरस की खरीदारी में रंगों का भी बहुत महत्व होता है। काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी सर्वथा वर्जित है। इस दिन गहरे नीले रंग से भी परहेज करें।

धनतेरस को मिलावटी वस्तुओं की खरीदारी न करें। इस दिन शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *