Delhi North East Riot: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली दंगे मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कई नेताओं को भेजा नोटिस

Delhi North East Riot

Delhi North East Riot: साल 2020 में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों को पूरे दो साल बीत चुके हैं। दिल्ली में हुए दंगों के मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट ने कई बड़े नेताओं को नोटिस भेजा है। जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी सांसद परवेश वर्मा और भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा का नाम शामिल है। इन सभी दिग्गज नेताओं को दिल्ली हाईकोर्ट ने समन जारी कर पूछा है कि क्यों न इन सभी नेताओं पर दंगे के पक्षधर या दंगे भड़काने के रूप में मुकदमा चलाया जाए।

Delhi North East Riot: सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत कई नेताओं को समन जारी

Delhi North East Riot
Delhi North East Riot

आपको बता दें, दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा और परवेश वर्मा को 4 मार्च 2022 तक 2020 में हुए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों के मामले पर जवाब मांगा है बता दें, इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं समेत अन्य कई लोगों पर दंगा भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई थी।

Delhi North East Riot: पिछली सुनवाई में कोर्ट ने क्या कहा

Delhi North East Riot
Delhi North East Riot

ये भी पढ़ें- Update 4th awadh art festival 2022: सीनियर आर्टिस्ट अंजली पाण्डेय के आर्ट वर्क को सभी ने सराहा

आपको बता दें, इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई में कार्ट की ओर से कहा गया था कि साल 2020 में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के मामले में बिना इस बात की जांच किए कि क्या वे वही लोग हैं, जिनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, क्या वही लोग इस मामले में पक्षकार हैं जिन पर आरोप लगाए गए हैं? क्या दिल्ली हाई कोर्ट वास्तव में दायर याचिका में दंगा भड़काने के आरोपी नेताओं को बिना उनका पक्ष जाने ही गिरफ्तार कर लें।

Delhi North East Riot: 4 दिनों तक दंगे की आग में जली थी दिल्ली

Delhi North East Riot
Delhi North East Riot

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में साल 23 फरवरी 2020 से लेकर 26 फरवरी 2020 तक दंगे हुए थे। दंगे में उग्र रूप 24 और 25 फरवरी 2020 को ले लिया था। 24 और 25 फरवरी को दंगाइयों ने दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में जमकर उत्पात मचाया था। चार दिनों तक दिल्ली का नॉर्थ-ईस्ट इलाका दंगे की आग में जलता रहा था। इस दंगे में 53 लोगों ने अपनी जान गवां दी थी। इसके साथ ही 581 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दंगे के आरोप में 755 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया था।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *