तीन दिवसीय रूस दौरे पर हैं राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) अपने तीन दिवसीय रूस दौरे पर हैं। यहां वो शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह का रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) हवाई अड्डे पर मेजर जनरल बी यू निकोलेविच ने किया।

LAC पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीत राजनाथ सिंह शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे। जाहिर है इस बैठक में चीन भी शामिल होगा। लेकिन बताया जा रहा है कि चीन के रक्षामंत्री से राजनाथ सिंह की कोई मुलाकात तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है। बता दें, इससे पहले भी जब गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हिंसक झड़प हुई थी, तब राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर थे।

सूत्रों की माने तो राजनाथ सिंह के दौरे से पहले रूस के रक्षा मंत्री सर्गी ने मॉस्को में जारी एक प्रदर्शनी के दौरान भारतीय पवेलियन का दौरा किया था। रूस के रक्षा मंत्री सर्गी ने अपने इस दौरे के दौरान कहा था कि वो राजनाथ सिंह के साथ होने वाली मुलाकात के लिए उत्साहित हैं, और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें, SCO के ग्रुप में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान जैसे अन्य कई देश शामिल हैं। इस साल SCO की बैठक के अलावा BRICS सम्मेलन भी रूस में ही आयोजित होना है। रूस में 10 सितंबर को SCO की एक और बैठक होनी है, जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *