Covid-19 vaccine : एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड, 80 लाख लोगों को दी गई खुराक

Covid-19 vaccine

Covid-19 vaccine : कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन (Covid-19 vaccine) के महाभियान के पहले दिन ही वैक्सीन लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना। केंद्र सरकार (central government) लगातार वैक्सीनेशन तेज करने की कोशिश में जुटी हुई है। सोमवार को रात 8 बजे तक देश में कोरोना वैक्सीन की करीब 80 लाख डोज लगाई गई। जोकि एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा है।

ये भी पढ़ें-

UP Government Order : संविादा कर्मियों को नियमित करेगी सरकार, रिक्तियों का मांगा ब्योरा !

एक दिन में सबसे ज्यादा Covid-19 vaccine लगाने का बना रिकॉर्ड

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सोमवार रात 8 बजे तक 80,96,417 लोगों को वैक्सीन (Covid-19 vaccine) लगाई गई है। स्वस्थ्य मंत्रालय के अनुसार अबतक कुल 28 करोड़ 33 लाख 13 हजार 942 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसमें से 23 करोड़ 27 लाख 44 हजार 813 लोगों को पहला डोज लगाया गया है, जबकि 5 करोड़ 5 लाख 69 हजार 129 लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं।

एक दिन में 80 लाख लोगोंं को लगाई गई Covid-19 vaccine

वैक्सीन की बढ़ी हुई उपलब्धता को देखते हुए टीकाकरण में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। सरकार ने रोजाना एक करोड़ डोज देने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के अंत तक भारत लगभग 50 करोड़ डोज लगा चुका होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बधाई देते हुए कहा कि आज रिकार्ड तोड़ टीकाकरण (vaccination) संख्या खुश करने वाली है। कोविड-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बनी है। उन सभी को बधाई, जिन्होंने टीका लगवाया और सभी फ्रंटलाइन वैरियर्स को भी बधाई जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इतने सारे लोगों को टीका मिल सके। वेलडन इंडिया!

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को twitter पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *