Covid-19 Vaccinations Updates: देश में अब तक 61 करोड़ से ज्यादा दी गई कोरोना वैक्सीन डोज़

Covid-19 Vaccinations Updates

Covid-19 Vaccinations Updates:  एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर (third wave of corona) के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं तो वहीं तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए पूरे भारत में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लोगों को जोर शोर से लगाई जा रही है।

Covid-19 Vaccinations Updates

Covid-19 Vaccinations Updates:  50 फीसदी लोगों को पहली और 15 फीसदी लोगों को दूसरी डोज़ मिल चुकी है

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 61 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के 50 फीसदी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है और 15% लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। वहीं अगस्त के महीने में अब तक 52.16 लाख डोज दिन के हिसाब टीकाकरण हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Corona in India : WHO ने कहा, भारतीय आबादी संक्रमण के साथ रहना सीख रही है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश मे अब तक कुल 61,10,43,573 वैक्सीन डोज दी गई है। इसमें 47,19,00,520 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 13,91,43,053 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। जिसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के 30.36 करोड़ से ज्यादा और 18 से 44 साल के आयु वर्ग में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन डोज दी जा चुकी है, जिसमें दोनो डोज शामिल है।

Covid-19 Vaccinations Updates:  100 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों, 99% हेल्थकेयर वर्करों को दी जा चुकी है पहली डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 18 से ज्यादा उम्र के 50% लोगों को पहली डोज दी जा चुकी जबकि 15% लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। वही 100% फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज और 79% को दोनों डोज दी जा चुकी है। इसी तरह देश मे 99% हेल्थकेयर वर्करों को पहली डोज और 83% को दोनों डोज दी जा चुकी है।

Covid-19 Vaccinations Updates:  अब तक अलग-अलग आयु वर्ग में कुछ इस तरह हुआ है टीकाकरण

अब तक 1,03,56,040 हेल्थकेयर वर्करों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 82,92,060 हेल्थकेयर वर्करों को दोनों डोज दी जा चुकी है। 1,83,14,022 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज और 1,28,54,105 हेल्थकेयर वर्करों को दोनो डोज मिल चुकी है। 18 से 44 आयुवर्ग में 23,18,95,731 लोगों पहली डोज मिल चुकी। वहीं 2,33,74,357 लोगों को दोनों डोज मिल गई है। 45 से 59 आयुवर्ग में 12,63,91,319 लोगों को पहली और 5,13,17,222 दोनों डोज मिल गई है। 60 साल से ज्यादा उम्र के 8,49,43,408 लोगों को पहली डोज और 4,33,05,309 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *