महाराष्ट्र में महामारी की मार

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां बीते रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए। बता दें यहां महज 24 घंटों के दौरान 9,518 नए कोरोना मरीजों की पुष्टी हुई, जिसके बाद महाराष्ट्र में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3.01 लाख के पार चली गई, वहीं 258 और मरीजों ने मौत हो गई। इनमें से 149 की मौत केवल मुंबई महानगर क्षेत्र में हुई। मुंबई में कुल मामले 1,01,388 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,854 हो गया है।

आपको बता दें ये पहली बार है जब नए मामलों ने एक दिन में 9,000 का आंकड़ा पार किया हो। मुंबई के बाद पुणे में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 1,812 नए मामले आए हैं, जबकि मुंबई में 1038 नए मरीज आए हैं।

आपको बता दें मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) तेज़ी से नए कोविड केंद्र के तौर पर उभर रहा है।  ठाणे जिले के कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र में भी एक दिन में सबसे ज्यादा 475 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद एमएमआर के इस भाग में मामले 18,115 हो गए हैं। इसके बाद ठाणे शहर में 17,226 मामले हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एमएमआर क्षेत्र में बीते रविवार तक कुल कोरोना के मामले 1,99,835 हो गए हैं और 8,220 संक्रमितों की मौत हुई है। पुणे के पास पिंपरी चिंचवड शहर में एक दिन में 851 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही नासिक शहर में 471 नए मामले आए हैं, जबकि औरंगाबाद नगर में 194 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोल्हापुर जिले में 193 नए मामले आए हैं। सोलापुर जिले में रिकॉर्ड 226 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, पुणे जिले में 386 और जलगांव जिले में 104 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

 

आपको बता दें पूरे राज्य में कोरोना वायरस के कुल 3,906 मरीजों को बीते रविवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद बीमारी से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,69,569 हो गई है। राज्य में अब 1,29,032 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। इस तरह से कोरोना से ठीक होने की दर 54.62 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 3.82 फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *