Corona Vaccination First Day: वैक्सीनेशन के पहले दिन 40 लाख से ज्यादा किशोरों को लगा कोरोना का टीका

Corona Vaccination First Day

Corona Vaccination First Day: भारत में हर गुजरते दिन के साथ कोरोनी वायरस की रफ्तार तेज हो रही है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के साथ-साथ डेल्टा वैरिएंट तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज किया गया है। इसके अलावा आज सोमवार से शुरु हुए 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण भी तेज रफ्तार से हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक आज पहले ही दिन 40 लाख से ज्यादा किशोरों को कोरोना की पहली डोज लगाई गई। बता दें,  किशोरो के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन बीते 1 जनवरी से ही शुरु किया गया था। आरोग्य सेतु ऐप के जरिए आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Corona Vaccination First Day: मुंबई, दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

ये भी पढ़ें- Vaccination of 15 to 18 year In Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने की बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरुआत

Corona Vaccination First Day
Corona Vaccination First Day

आपको बता दें, देश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की हालात सबसे ज्यादा खराब है। आज मुबंई में कोरोना के 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में मुंबई में 15 जनवरी तक धारा 144 लागू रहेगा। वहीं दिल्ली में 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टी हुई है। आपको बता दें, भारत में अबतक कुल 36 करोड़ से अधिक कोरोना के डोज लगा दिए गए हैं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *